जरुरी जानकारी | मलेशिया में तेजी से खाद्य तेल तिलहनों की कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच देश के तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार हुआ। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच देश के तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार हुआ। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 0.65 प्रतिशत की तेजी है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल कारोबार का रुख सामान्य है।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज के तेज होने के अलावा सोयाबीन प्लांट वालों को सोयाबीन दाना की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्लांट वालों को इसे महंगा खरीदना पड़ रहा है जबकि बाजार में भाव बेपड़ता है यानी प्लांट वालों को लागत से कम भाव में बेचना पड़ रहा है। दूसरी ओर किसान सोयाबीन सस्ते में बिकवाली करने को राजी नहीं हैं। सोयाबीन की किल्लत के बीच सोयाबीन तेल तिलहन के साथ साथ बाकी तेल तिलहनों में भी सुधार दिखा। जाड़े में हल्के तेलों की मांग बढ़ने से भी सोयाबीन के साथ साथ सरसों, बिनौला जैसे हल्के तेलों के भाव में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि तेल संयंत्र वालों की कमजोर मांग की वजह से सीपीओ के भाव पूर्ववत रहे। बाजार में पामोलीन की मांग जरूर है क्योंकि सीपीओ खरीद करने के बाद उसके प्रसंस्करण में लगभग आठ रुपये प्रति किलो का खर्च बैठता है। आयात शुल्क में कमी किये जाने के बाद पामोलीन सस्ता भी पड़ता है। इस वजह से आयातक, सीपीओ के बजाय सस्ते में उपलब्ध पामोलीन खरीदना बेहतर समझ रहे हैं जिससे पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया।

सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,975 - 8,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,625 - 5,710 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,830 - 1,955 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,390 -2,515 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,570 - 2,680 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,650 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,350 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,250

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,050 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,000 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,350 - 6,400, सोयाबीन लूज 6,150 - 6,200 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\