देश की खबरें | सरकार का एजेंडा और इरादा स्पष्ट होने के कारण तेजी से हो रहा विकास : नायब सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार का इरादा और एजेंडा स्पष्ट होने के कारण राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

चंडीगढ़, 27 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार का इरादा और एजेंडा स्पष्ट होने के कारण राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास किए हैं।

सैनी ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए कैथल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषणापत्र में किए गए चुनावी वादों का जिक्र करते हुए सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में ‘‘संकल्प पत्र’’ में लिखे गए 18 वादों को पूरा कर दिया है जबकि 10 वादे जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

सैनी ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनने के बाद तीन गुना तेजी से काम होगा।

हरियाणा की चार नगर परिषद, 21 नगर समितियों और सात नगर निगम फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, रोहतक तथा यमुनानगर के लिए दो मार्च को चुनाव होगा।

पानीपत नगर निगम के लिए नौ मार्च को मतदान होगा।

सैनी ने कैथल में जनसभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि 15 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

सैनी ने कहा, ‘‘कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आए ढाई साल हो गए हैं, लेकिन उसने महिलाओं को 500 और 1500 रुपये प्रति माह में गैस सिलेंडर देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जहां सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट