देश की खबरें | नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक शादीशुदा महिला से नौकरी लगवाने के नाम पर बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक शादीशुदा महिला से नौकरी लगवाने के नाम पर बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सेक्टर 39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोमेंद्र उर्फ पुनीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की शिकायत के हवाले से बालियान ने बताया कि सोमवार को सोमेंद्र ने फोन कर कहा कि उसने नोएडा में पीड़िता की नौकरी लगवा दी है और वह नौकरी के लिए आ जाए।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह गाजियाबाद से नोएडा सेक्टर 37 पहुंची तो सोमेंद्र एक कार से उसे सेक्टर 37 के पास सुनसान जगह पर ले गया जहां आरोपी ने गाड़ी में ही उसके साथ बलात्कार किया।

थानेदार के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि सोमेन्द्र ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी तथा सड़क पर छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि उसने अपने पति को आपबीती बताई जिसके बाद सोमवार रात को सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड