देश की खबरें | कॉलेज लौटने को लेकर भयभीत है बलात्कार पीड़िता: बंगाल महिला आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज लौटने को लेकर भयभीत है। भयावह स्मृतियां उसे डरा रही हैं और वह उस जगह पर लौटना नहीं चाहती जहां उसके साथ बर्बरतापूर्वक दरिंदगी की गई थी।

कोलकाता, चार जुलाई साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज लौटने को लेकर भयभीत है। भयावह स्मृतियां उसे डरा रही हैं और वह उस जगह पर लौटना नहीं चाहती जहां उसके साथ बर्बरतापूर्वक दरिंदगी की गई थी।

पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़ित छात्रा की एक सहेली के हवाले से बताया कि वह (पीड़िता) सुरक्षा चिंताओं के कारण कॉलेज लौटने को तैयार नहीं है।

रविवार को आयोग के साथ हुई बैठक के दौरान छात्रा के साथ मौजूद रही उसकी मित्र ने कहा कि वह उस कॉलेज में वापस जाने को तैयार नहीं है, जहां कथित क्रूरताएं हुई थीं।

आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने कहा, "पीड़िता की सहेली ने सुझाव दिया कि उसे कलकत्ता विश्वविद्यालय के अंतर्गत किसी अन्य लॉ कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाए, क्योंकि वह उसी स्थान पर लौटने को लेकर भयभीत है। हम उसकी चिंता समझते हैं।"

आयोग ने परामर्शदाता के साथ पीड़िता और उसकी सहेली से मुलाकात की और राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश की ताकि पीड़िता को मनोवैज्ञानिक सहायता मिले और वह सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा, "हमने सिफारिश की है कि यदि आवश्यक हो तो उसे किसी अन्य कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि उसे मानसिक तनाव से उबरने में मदद मिल सके और वह मानसिक शांति के साथ पढ़ाई जारी रख सके।"

पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जोहेब नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट