देश की खबरें | अजमेर के अस्पताल में मरीज से दुष्कर्म, संविदाकर्मी पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अजमेर के सरकारी जेएलएन अस्पताल में भर्ती युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एक संविदाकर्मी ने युवती से दुष्कर्म किया।

जयपुर, 14 जून राजस्थान में अजमेर के सरकारी जेएलएन अस्पताल में भर्ती युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एक संविदाकर्मी ने युवती से दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता सोमवार को बेचैनी महसूस होने पर अपने भाई के साथ अस्पताल गई थी। उसने अस्पताल में मदद के लिए अपने परिचित राजेश को बुलाया, जो अस्पताल में संविदा कर्मचारी है।

युवती का रक्तचाप कम होने पर उसे भर्ती कराया गया। उसका भाई उसे अस्पताल में छोड़कर किसी काम से चला गया। शाम को जब वह वापस अस्पताल पहुंचा तो युवती की हालत संदिग्ध पाई।

पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा ने मंगलवार को बताया कि,‘‘कल रात कोतवाली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। युवती की मां का आरोप है कि राजेश ने अस्पताल में युवती से दुष्कर्म किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कोई दवा (सीडेटिव) दी गई थी।’’

अधिकारी के अनुसार युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब उसका भाई शाम को अस्पताल गया, तो उसने युवती को अस्पताल के बाहरी इलाके में पाया।

अधिकारी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कथित घटना कहां हुई, क्योंकि पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\