देश की खबरें | कासगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार कासगंज जिला मुख्यालय के कासगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार कासगंज जिला मुख्यालय के कासगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने रविवार को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप जोशी नदरई से कहीं बाहर भागने की फिराक में था, तभी सूचना मिलने से नदरई नहर पिकनिक पॉइंट के पास उसकी घेराबंदी की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदीप को जैसे ही पता चला कि पुलिस ने उसे घेर लिया है तो उसने पुलिस दल पर गोली चला दी।

भारती ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शस्त्र एक्ट की धाराओं में अलग से मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मामले में कासगंज कोतवाली पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत कई संबंधित धाराओं में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

एसपी अंकिता शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें एसओजी और सर्विलांस यूनिट भी शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड