देश की खबरें | जमशेदपुर में सहेली के घर पर नाबालिग से बलात्कार, तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर जिले में 13 वर्षीय एक लड़की का उसकी सहेली के घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके (सहेली के) माता-पिता ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, आठ मार्च झारखंड के जमशेदपुर जिले में 13 वर्षीय एक लड़की का उसकी सहेली के घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसके (सहेली के) माता-पिता ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के साथ पीड़िता की सहेली के माता-पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने बताया कि गोलमुरी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह घटना उस दौरान हुई थी जब पीड़िता अपनी सहेली से मिलने गई थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ता की सहेली के 48 वर्षीय चाचा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसकी सहेली के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
उसने बताया कि मुख्य आरोपी उसकी सहेली की मां का परिचित है। वह उसे अपने भाई की तरह मानती है।
अदालत ने पीड़िता की सहेली के चाचा और पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि मां को अस्थमा संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)