देश की खबरें | ओडिशा के मलकानगिरी में अलग-अलग घटनाओं में 2 लड़कियों से दुष्कर्म, एक ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जिनमें से एक लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मलकानगिरी, 27 जुलाई ओडिशा के मलकानगिरी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जिनमें से एक लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरंजन सेनापति ने बताया कि मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी।

पुलिस ने कहा कि जब लड़की अपने चाचा के साथ अपने घर जा रही थी उस दौरान 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर 'लिफ्ट' दी और उसे एक जंगल वाले इलाके में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

लड़की ने अगले दिन अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया।

लड़की के चाचा ने शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा, "चूंकि ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर सके, इसलिए मैंने पुलिस से संपर्क किया।"

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सेनापति ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामला मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि पीड़िता के साथ 2024 से एक व्यक्ति दुष्कर्म कर रहा था, मामला तब प्रकाश में आया जब उसने हाल ही में एक सरकारी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस ने कहा कि उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\