विदेश की खबरें | रोमानिया में दुष्कर्म, मानव तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे टेट बंधु अमेरिका के लिए रवाना
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन भाइयों पर मानव तस्करी और महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप है।

यह स्पष्ट नहीं है कि किन शर्तों के तहत टेट बंधुओं को रोमानिया छोड़ने की अनुमति दी गई जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर होने का दावा है।

मीडिया में मामले की चर्चा के लिये अधिकृत न होने की वजह से गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह निर्णय अभियोजकों के विवेक पर निर्भर है।

अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखने वाले 38 वर्षीय एंड्रयू टेट और 36 वर्षीय ट्रिस्टन टेट को 2022 के अंत में रोमानिया की राजधानी के पास दो रोमानियाई महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।

रोमानियाई अभियोजकों ने पिछले साल औपचारिक रूप से चारों पर आरोप लगाए थे। अप्रैल में, बुखारेस्ट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया कि मुकदमा शुरू हो सकता है, लेकिन तारीख तय नहीं की। चारों ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

भाइयों का प्रस्थान ऐसे समय में हुआ है जब रोमानिया के विदेश मंत्री एमिल हुरजेनु ने इस महीने कहा था कि वर्तमान ट्रंप प्रशासन के तहत एक अमेरिकी अधिकारी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रोमानिया में टेट बंधुओं के कानूनी मामले में रुचि व्यक्त की थी।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह दबाव का मामला नहीं है।

दिसंबर में बुखारेस्ट की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि टेट बंधुओं और दो रोमानियाई महिलाओं के खिलाफ मामला अभियोजन पक्ष की ओर से कई कानूनी और प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के कारण सुनवाई के लिए नहीं जा सकता।

यह मामला अभी बंद नहीं हुआ है, तथा रोमानिया में टेट बंधुओं के खिलाफ एक अलग कानूनी मामला भी चल रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)