देश की खबरें | ठाणे में किशोरी से एक वर्ष से अधिक समय तक बलात्कार, किशोर समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर और उसकी मां सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर और उसकी मां सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी क्षेत्र की किशोरी के साथ अप्रैल 2024 से इस साल जून के बीच कई स्थानों पर यौन उत्पीड़न किया गया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।

शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आज (शुक्रवार) प्राथमिकी दर्ज की।’’

प्रारंभिक जांच के हवाले से अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की एक सहायिका के तौर पर काम करती थी और जिस घर में वह काम करती थी उसी घर के एक किशोर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में नाबालिग आरोपी, उसकी मां और छह अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी