Mumbai: मॉडल की शिकायत पर फोटोग्राफर व बॉलीवुड निर्माता समेत नौ के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय मॉडल की शिकायत पर एक जाने-माने फोटोग्राफर और बॉलीवुड से जुड़े कुछ व्यक्तियों समेत नौ लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

मुंबई, 31 मई: मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय मॉडल की शिकायत पर एक जाने-माने फोटोग्राफर और बॉलीवुड से जुड़े कुछ व्यक्तियों समेत नौ लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मॉडल ने 2012 से 2019 के बीच विभिन्न मौकों पर इन लोगों पर उस पर यौन हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में नामज़द आरोपियों में बॉलीवुड निर्माता का बेटा, एक प्रतिभा प्रबंधक और एक निर्माता शामिल है. Rajasthan: खुद को 'भगवान' बताने वाले तपस्वी बाबा योगेंद्र मेहता ने किया 4 महिलाओं का रेप, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार. 

मॉडल ने 12 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें दावा किया गया था कि कैसे काम के दौरान उनका शारीरिक और भावनात्मक रूप से उत्पीड़न किया गया है. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी पत्र लिखकर फोटोग्राफर के खिलाफ यौन उत्पीड़न और यौन हमले का मामला दर्ज करने की मांग की थी.

उपनगर अंधेरी की रहने वाली मॉडल ने 10 मई को पुलिस उपायुक्त (जोन 10) महेश्वर रेड्डी से संपर्क किया था और उन्होंने अंधेरी थाने के एक अधिकारी को उनका बयान दर्ज करने का निर्देश दिया था.

अधिकारी ने बताया, “ मॉडल का बयान 18 मई को दर्ज किया गया था और मामले को बांद्रा में डीसीपी (पुलिस उपायुक्त), जोन 9 के कार्यालय को भेज दिया गया था, क्योंकि 2012 से 2019 के दौरान यौन उत्पीड़न की अधिकांश कथित घटनाएं उनके अधिकार क्षेत्र में हुई थीं.”

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने मॉडल का विस्तृत बयान दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया, “ मॉडल ने बलात्कार तथा छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली अपनी शिकायत में एक जाने-माने फोटोग्राफर और एक निर्माता के बेटे, एक बॉलीवुड प्रतिभा प्रबंधक और एक फिल्म निर्माता सहित आठ अन्य लोगों का नाम लिया है.”

भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में 26 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. अधिकारी ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, फोटोग्राफर ने मॉडल का फायदा उठाकर 2014 से 2018 के बीच बांद्रा में उनके साथ दुष्कर्म किया.

मॉडल ने आरोप लगाया कि आठ अन्य लोगों ने उनके साथ अलग-अलग मौकों पर बलात्कार और छेड़छाड़ की. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपों की पुष्टि कर सबूत जुटा रही है. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड