देश की खबरें | बलात्कार के आरोपी छात्र ने जिला जेल में की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक लड़की के कथित उत्पीड़न और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कन्नौज जिला जेल में बन्द एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), दो मई एक लड़की के कथित उत्पीड़न और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कन्नौज जिला जेल में बन्द एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने सोमवार को बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अभिनव उर्फ प्रखर सिंह (21) का शव रविवार की शाम लगभग सात बजे बैरक के पीछे पानी की पाइप लाइन में गमछे से बनाए गए फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अभिनव उर्फ प्रखर सिंह कक्षा 12वीं का छात्र था, उसके खिलाफ गांव की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और गत 24 मार्च को 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर था, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसे जेल में बैरक नंबर 20 में रखा गया था। रविवार शाम सात बजे के बाद जेल के वार्डन सत्यपाल सिंह ने बैरक के पीछे पाइप लाइन से फांसी पर उसे लटका देखा।

जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा जिला जेल पहुंचे और अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू