देश की खबरें | रणदीप हुड्डा ने सावरकर की बायोपिक की शूटिंग की शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर की बायोपिक ‘स्वातन्त्र्यवीर सावरकर’ की सोमवार को शूटिंग शुरू की।

मुंबई, तीन अक्टूबर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर की बायोपिक ‘स्वातन्त्र्यवीर सावरकर’ की सोमवार को शूटिंग शुरू की।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हुड्डा इसके निर्देशक भी हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्मकार महेश मांजरेकर पहले इसका निर्देशन करने वाले थे।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ अपनी अगली फिल्म ‘स्वातन्त्र्यवीर सावरकर’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं।’’

हुड्डा ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ फिल्म 26 मई 2023 को वीर सावरकर की 140वीं जयंती पर रिलीज होगी ।’’

आनंद पंडित, संदीप सिंह तथा सैम खान फिल्म के निर्माता और रूपा पंडित तथा जफर मेहदी के सह-निर्माता हैं।

पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ रणदीप का बतौर निर्देशक भी फिल्म के साथ जुड़ा होना एक गर्व की बात है।’’

निहारिका माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\