देश की खबरें | रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री के फिल्मफेयर खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स समारोह में रणबीर कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी गुजरात में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स समारोह में रणबीर कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।

इस साल सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक के खिताब के लिए विधु विनोद चोपड़ा की ‘ट्वेल्थ फेल’ को चुना गया है।

गुजरात पर्यटन के साथ आयोजित 69वें ह्युंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गिफ्ट सिटी, गुजरात में किया गया। पुरस्कार समारोह रविवार को संपन्न हुआ जिसकी मेजबानी करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने की।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय के लिए शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर सम्मान से नवाजा गया।

करण जौहर निर्देशित इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संवाद और ‘झुमका गिरा रे’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य-निर्देशन का सम्मान भी मिला।

अभिनेता विक्की कौशल यूं तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी के लिए नामित थे, लेकिन उन्हें शाहरुख खान की ‘डंकी’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

इस साल ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी तीन बड़ी हिट देने के बावजूद शाहरुख खान इस बार विजेताओं की सूची में जगह नहीं बना पाए। उनकी फिल्म ‘जवान’ को सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स और एक्शन के लिए अवश्य चुना गया।

‘एनिमल’ ने सर्वश्रेष्ठ संगीत एलबम, पार्श्व संगीत का अवार्ड अपने नाम किया वहीं फिल्म के गीत ‘अर्जन वैली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का सम्मान भूपेंद्र बब्बल के नाम रहा।

फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए अभिनेता विक्रांत मैसी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। फिल्म ने पटकथा और संपादन श्रेणियों में भी ट्रॉफी हासिल की।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) की ट्रॉफी रानी मुखर्जी ('मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे') और शेफाली शाह ('थ्री ऑफ अस') ने साझा की। ‘थ्री ऑफ अस’ के निर्देशक अविनाश अरुण धावरे ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मान प्राप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट