देश की खबरें | क्रिसमस पर राहा के साथ पहली बार लोगों के सामने आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोमवार को क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपने बेटी राहा कपूर को लेकर लोगों के सामने आए।

मुंबई, 25 दिसंबर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोमवार को क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपने बेटी राहा कपूर को लेकर लोगों के सामने आए।

रणबीर (41) और आलिया (30) अपनी 13 महीने की बेटी राहा के साथ कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी के लिए सोमवार अपराह्न यहां पहुंचे।

छह नवंबर को एक साल की हुई राहा ने सफेद और गुलाबी रंग की फ्रॉक और लाल रंग के जूते पहने हुए थे।

रणबीर ने राहा को गोद में लिया हुआ था और आलिया उनके बाईं ओर खड़ी हुई थीं।

पिछले महीने आलिया ने राहा को सोशल मीडिया से दूर रखने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

आलिया ने एक कार्यक्रम में कहा था, ''मैं ऐसा नहीं दिखाना चाहती जैसे मैं अपनी बेटी को छिपा कर रख रही हूं। मुझे उस पर गर्व है। अगर अभी कैमरे चालू नहीं होते तो मैं स्क्रीन पर उसकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाती। मैं उससे प्यार करती हूं। मुझे हमारे बच्चे पर गर्व है। लेकिन हम अभी-अभी माता-पिता बने हैं। हमें नहीं पता कि अगर उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर फैल गईं तो हमें कैसा महसूस होगा, वह अभी सिर्फ एक साल की है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\