देश की खबरें | रणबीर-आलिया विवाह बंधन में बंधे, करीबी रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 अप्रैल अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बृहस्पतिवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गये। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परिवार ने इस बारे में शाम तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शादी का ‘मंडप’ बनाने वाले कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे लौटते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि शादी समारोह संपन्न हो गया। बाद में परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया है।

कुछ ही समय बाद अपार्टमेंट ‘वास्तु’ से रणबीर के बहनोई भरत साहनी को वहां से निकलते देखा गया। समारोह समाप्त होने के बाद बाउंसरों को लौटने वाले मेहमानों के लिए रास्ता साफ करते भी देखा गया।

बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को लड्डू और नाश्ते के पैकेट बांटे गये। अपार्टमेंट परिसर में ढोलक की आवाज भी सुनाई दी।

रणबीर-आलिया या उनके परिजनों की तरफ से कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है और उनकी सुरक्षा टीम मीडिया को जानकारी देगी।

आलिया की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले यूसुफ इब्राहिम ने आज दिन में ‘वास्तु’ के बाहर जमा संवाददाताओं को बताया, ‘‘रणबीर और आलिया आज शाम 7 बजे के बाद तस्वीरें खिंचवाएंगे। प्रत्येक संस्थान से केवल एक कैमरामैन की अनुमति होगी।’’

अपार्टमेंट में जिन जानेमाने चेहरों को आते देखा गया उनमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार, चचेरी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर तथा चचेरे भाई आदर और अरमान जैन अपनी मां रीमा जैन के साथ दिखे।

आलिया की तरफ से उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और शाहीन को देखा गया। इसके अलावा फिल्म जगत से रणबीर-आलिया के दोस्तों में अयान मुखर्जी तथा फिल्मकार करण जौहर समारोह में आते हुए देखे गये।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी समारोह में पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\