विदेश की खबरें | रामसहाय यादव के नेपाल का अगला उपराष्ट्रपति बनने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में आठ दलों के गठबंधन द्वारा देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए मधेसी समुदाय से संबंध रखने वाले नेता रामसहाय यादव को समर्थन देने का फैसला किए जाने के बाद इस पद पर यादव का आसीन होना लगभग तय है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 13 मार्च नेपाल में आठ दलों के गठबंधन द्वारा देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए मधेसी समुदाय से संबंध रखने वाले नेता रामसहाय यादव को समर्थन देने का फैसला किए जाने के बाद इस पद पर यादव का आसीन होना लगभग तय है।

इस पद के लिए 17 मार्च को चुनाव होगा।

यादव (52) के अलावा नेपाल की सीपीएन-यूएमएल की ए. लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा चुनावी मैदान में हैं। जनता समाजवादी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार प्रमिला कुमारी यादव ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया।

सत्तारूढ़ सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के सचिव गणेश शाह ने कहा कि हालांकि झा भी आठ दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन से संबंधित हैं, लेकिन गठबंधन ने रामसहाय के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है।

झा और यादव दोनों मधेसी समुदाय से हैं और दोनों आठ दलों के गठबंधन का हिस्सा हैं। नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में मधेसी समुदाय में ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं।

राष्ट्रपति की तरह ही उपराष्ट्रपति का चुनाव संघीय संसद (प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली) तथा प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों का एक निर्वाचक मंडल करता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट