देश की खबरें | झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही रामनवमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रविवार को हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई जा रही है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही राज्य के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं।

रांची, छह अप्रैल झारखंड में रविवार को हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई जा रही है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही राज्य के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं।

इस अवसर पर दोपहर में कई इलाकों में शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामनवमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रभु श्री राम का विशाल जीवन हमें प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का अप्रितम संदेश देता है। प्रभु श्री राम के महान आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति को प्रेरणा की अविरल धारा से सिंचित करते रहेंगे। आज का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे संवेदनशील जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभाओं पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और वीडियो कैमरों से लैस सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट