खेल की खबरें | रामकुमार और मुकुंद हारे, एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रामकुमार रामनाथन तीसरे और निर्णायक सेट में मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे जबकि शशि कुमार मुकुंद को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा जिससे मंगलवार को यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के पुरुष एकल वर्ग में पहले दौर में ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

पुणे, तीन जनवरी रामकुमार रामनाथन तीसरे और निर्णायक सेट में मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे जबकि शशि कुमार मुकुंद को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा जिससे मंगलवार को यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के पुरुष एकल वर्ग में पहले दौर में ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले रामकुमार ने पहले सेट में अपनी सर्व और वॉली से दुनिया के 62वें नंबर के खिलाड़ी पेड्रो मार्टिनेज पर दबदबा बनाया लेकिन इसके बाद उन्होंने स्पेन के खिलाड़ी को वापसी करने का मौका दे दिया जिसने दो घंटे और 28 मिनट में 3-6 7-5 6-3 से जीत दर्ज की।

दुनिया के 340वें नंबर के खिलाड़ी के साथ विश्व रैंकिंग में देश का शीर्ष एकल खिलाड़ी होने के कारण मुकुंद को वाइल्ड कार्ड दिया गया था। उन्होंने फ्लावियो कोबोली को बेसलाइन पर कड़ी टक्कर दी लेकिन इटली के खिलाड़ी ने अहम मौकों पर अंक जुटाते हुए एक घंटा और 38 मिनट में 6-4 7-5 की जीत के साथ भारतीय खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

किशोर मानस धामने और सुमित नागल को भी वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में प्रवेश मिला था। इन दोनों को भी सोमवर को पहले दौर के मुकाबले में हार का समाना करना पड़ा।

टाटा ओपन भारत का सबसे बड़ा एटीपी टूर्नामेंट है लेकिन मेजबान देश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे।

दिन के अन्य मुकाबलों में नीदरलैंड के टिम वान रिथोवेन ने मालदोवा के राडू अल्बोट को 6-4 6-4 से हराया जबकि आठवें वरीय रूस के अस्लान करात्सेव ने पाब्लो अंदुजार को 6-1 6-3 से शिकस्त दी।

पुरुष युगल में जीवन नेदुनचेझियान और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने मेजबान देश की दो जोड़ियों के बीच हुए पहले दौर के मुकाबले में पूरव राजा और दिविज शरण की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी को 6-4 6-3 से हराया।

इससे पहले मार्टिनेज जब मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच रामकुमार ने वापसी की कोशिश की लेकिन 30-30 के स्कोर पर फोरहैंड शॉट बाहर मार गए।

रामकुमार ने मैच प्वाइंट बचाया जब मार्टिनेज ने फोरहैंड नेट पर मारा। मार्टिनेज ने हालांकि वॉली पर अंक जुटाकर मुकाबला जीत लिया।

रामकुमार को शुरुआत में अपनी पहली सर्विस के साथ जूझना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अधिकांश अंक सर्व और वॉली से जुटाए।

मार्टिनेज ने अपने मजबूत फोरहैंड से अंक हासिल किए और अपने रिटर्न से रामकुमार को परेशान करने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\