ताजा खबरें | राज्यसभा में रामजी लाल सुमन को नहीं दी गई बोलने की अनुमति, विपक्ष ने किया वाकआउट

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन को उनकी एक कथित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन से वॉकआउट किया।

नयी दिल्ली, 28 मार्च समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन को उनकी एक कथित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन से वॉकआउट किया।

राज्यसभा में 21 मार्च को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुमन ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा में उनके आवास पर तोड़फोड़ की।

सुमन के बोलने के लिए खड़े होते ही शोरगुल के बीच शून्यकाल के दौरान सदन की बैठक स्थगित कर दी गयी। स्थगन से पहले इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

प्रश्नकाल के लिए दोपहर 12 बजे सदन के दोबारा बैठने के तुरंत बाद सुमन फिर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए और आसन से अनुरोध किया कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाए।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक के तिरुचि शिवा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कई अन्य विपक्षी सदस्यों ने खड़े होकर सुमन का समर्थन किया और आसन से उन्हें बोलने की अनुमति देने का आग्रह किया। लेकिन जब उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई तो विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

इसके बाद सदन में प्रश्नकाल हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड