देश की खबरें | रमेश और थरूर ने ब्रिटेन में कोविड संबंधी यात्रा नियमों को लेकर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और शशि थरूर ने ब्रिटेन के कोविड-19 से संबंधित उन यात्रा नियमों की सोमवार को आलोचना की जिनके मुताबिक भारत में कोविशील्ड टीके की खुराक लेने वालों को टीका नहीं लगा हुआ माना जाएगा।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और शशि थरूर ने ब्रिटेन के कोविड-19 से संबंधित उन यात्रा नियमों की सोमवार को आलोचना की जिनके मुताबिक भारत में कोविशील्ड टीके की खुराक लेने वालों को टीका नहीं लगा हुआ माना जाएगा।

रमेश ने कहा कि इस फैसले में ‘नस्लवाद की बू’ आती है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने कोविड-19 जोखिम स्तर के आधार पर, देशों के लिए तय विभिन्न श्रेणियों में से अधिकतर को चार अक्टूबर से खत्म करने का फैसला किया है। इससे भारत को फायदा होगा और अब ब्रिटेन में टीके की खुराक लेने वाले भारतीय प्रवासियों पर अनिवार्य पीसीआर जांच के संबंध में कम भार आएगा।

हालांकि, उन देशों की विस्तृत सूची में भारत का नाम नहीं है, जिनके टीकों को इंग्लैंड में मान्यता प्राप्त है। इसका मतलब है कि उन भारतीयों को अब भी रवाना होने से पहले पीसीआर जांच और ब्रिटेन पहुंचने पर भी आगे जांच से गुजरना होगा, जिन्होंने कोविशील्ड (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार ऑक्सफ़ोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीका) की खुराक ली है।

रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कोविशील्ड टीका ब्रिटेन में विकसित हुआ है और भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने ब्रिटेन में भी इस टीके की आपूर्ति की। इसको देखते हुए यह फैसला अजीबो-गरीब लगता है। इसमें नस्लवाद की बू आती है।’’

थरूर ने कहा कि ब्रिटेन में इस नियम के कारण ही उन्होंने कैम्ब्रिज में अपनी पुस्तक ‘द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग’ के ब्रिटिश संस्करण के विमोचन समारोह से खुद को अलग कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत आक्रामक बात है कि पूरी तरह टीकाकरण करा चुके भारतीय नागरिकों से कहा जाए कि वे ब्रिटेन पहुंचने पर पृथक-वास में रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू