देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर का निमार्ण 10 जून को होगा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 10 जून यानी बुधवार से शुरू होगा, जिस दिन मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट रखी जाएगी। मंदिर न्यास के प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जियो

अयोध्या, आठ जून अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 10 जून यानी बुधवार से शुरू होगा, जिस दिन मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट रखी जाएगी। मंदिर न्यास के प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इस अवसर पर राम जन्मभूमि स्थल पर कुबेर टीला मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़े | मणिपुर कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर योग्यता पर लेंगे फैसला.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में राम मंदिर के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुये रामजन्मभूमि स्थल को मंदिर निर्माण के लिए आवंटित करने का आदेश दिया था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने कहा, ‘‘रुद्राभिषेक’’ अनुष्ठान भगवान राम द्वारा निर्धारित परंपरा का पालन है, जिन्होंने लंका पर आक्रमण करने से पहले भगवान शिव की पूजा की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 लॉकडाउन: 80 दिनों बाद फिर से खुले तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट, आम लोगों का प्रवेश दो दिनों तक प्रतिबंधित.

मंदिर की नींव रखने का कार्य इन विशेष पूजाओं के बाद शुरू होगा।

महंत नृत्य गोपाल दास की ओर से कमल नयन दास और अन्य पुजारीगण पूजा करेंगे। अनुष्ठान प्रात: आठ बजे से शुरू होगा। गोपाल दास ने हाल ही में स्थल का दौरा किया था।

कमल नयन दास ने कहा, ‘‘यह धार्मिक अनुष्ठान कम से कम दो घंटे तक चलेगा और उसके बाद मंदिर की नींव रखने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।’’

मार्च में, राम लला की मूर्ति को स्थल पर बने अस्थायी मंदिर से नए स्थान पर ले जाया गया।

11 मई को स्थल को समतल करने के लिए मशीन तैनात की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Preview: निशिन में आज खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Asian Games 2026 Semi-Final Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Semi-Final Live Score Update: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी