ताजा खबरें | सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नियम 267 के तहत सदन में सूचीबद्ध सभी कार्यों को स्थगित करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग संबंधी नोटिस खारिज किए जाने के बाद राज्यसभा में सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर नियम 267 के तहत सदन में सूचीबद्ध सभी कार्यों को स्थगित करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग संबंधी नोटिस खारिज किए जाने के बाद राज्यसभा में सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह सदन की बैठक आरंभ होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस की सदस्य सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी । इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए।

सभापति ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत 11 नोटिस मिले हैं। उनके मुताबिक, कुछ सदस्यों ने मणिुपर और संभल में हिंसा के मुद्दे पर नोटिस दिए थे तो कुछ ने किसानों की स्थिति पर।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने देश की सुरक्षा और विदेशी संगठनों से कुछ नेताओं के कथित संबंध से जुड़े मुद्दे पर नोटिस दिए थे।

धनखड़ ने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए।

इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया वहीं विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर सदन ना चलने देने का आरोप लगाया।

हंगामे और शोरगुल के कारण सभापति धनखड़ ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस