देश की खबरें | राज्यसभा चुनावः बिहार से सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में सभी पांच उम्मीदवारों को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पटना, तीन जून बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में सभी पांच उम्मीदवारों को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

बिहार विधानसभा सचिवालय के अनुसार निर्वाचित उम्मीदवारों मीसा भारती और फैयाज अहमद (राजद), सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल (भाजपा) और खीरू महतो (जदयू) को निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी भारती और भाजपा उम्मीदवार दुबे लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।

पूर्व विधायक अहमद और भाजपा की राज्य इकाई के सचिव पटेल संसद के उच्च सदन में पहली बार कदम रखेंगे।

महतो झारखंड के निवासी हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की पड़ोसी राज्य की इकाई (झारखंड) के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। महतो की राज्यसभा उम्मीदवारी को जदयू की बिहार से बाहर अपना आधार बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, जदयू के इस कदम से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तीसरी बार राज्यसभा जाने की उम्मीदें टूट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट