ताजा खबरें | राजनाथ ने समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया और कहा कि अब उसके दिन लद गए हैं।

आज़मगढ़ (उप्र), 23 मई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को ‘समाप्त पार्टी’ करार दिया और कहा कि अब उसके दिन लद गए हैं।

लालगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के लिए देशभर में यात्रा करने के बाद वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि लोगों ने 400 से अधिक सीट पर जीत सुनिश्चित करके नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया। उन्होंने बहुत से वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। लोग अब कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी एक ‘समाप्त पार्टी’ है।’’

कांग्रेस को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि 10 साल बाद लोग सबसे पुरानी पार्टी को भूल जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोगों ने मन बना लिया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 400 से अधिक सीट देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह केंद्र में फिर से सरकार बनाएं। उत्तर प्रदेश में हम सभी 80 सीट जीत रहे हैं। यह मेरा भरोसा है।’’

यूपी के बारे में, सिंह ने कहा कि यह ‘‘उत्सव प्रदेश’’ नहीं बन गया है और कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकार चलाई वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब गुंडों ने घुटने टेक दिए हैं।’’

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर दो साल में चुनाव होते हैं। हमारा मानना है कि यह खत्म होना चाहिए। लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव एक साथ होने चाहिए।’’

सिंह ने दोहराया कि 2027 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आजमगढ़ सीट पर मतदान 25 मई को होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट