देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने दतिया में श्री पीतांबरा पीठ में पूजा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भोपाल, 17 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर पर बताया किया कि सिंह ने श्री पीतांबरा पीठ के परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।

श्री पीतांबरा पीठ मंदिरों का एक परिसर है और देश के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है। शक्ति पीठ देवी को समर्पित हिंदुओं के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘रक्षामंत्री राजसिंह का दतिया पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।’’

इससे पहल सिंह विमान से ग्वालियर के महाराजपुर वायुसेना स्टेशन पहुंचे। वहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से झांसी गए, वहां से दतिया पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू