देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए विकास केंद्र का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां डीआरडीओ में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) का उद्घाटन किया और कहा कि आग लगने से हुई किसी भी दुर्घटना में लोगों की कीमती जान और संपत्ति का नुकसान होता है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां डीआरडीओ में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) का उद्घाटन किया और कहा कि आग लगने से हुई किसी भी दुर्घटना में लोगों की कीमती जान और संपत्ति का नुकसान होता है।

उत्तर प्रदेश के पिलखुआ में स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का एसडीसी, भारत में अपनी तरह का अनोखा संस्थान है।

डीआरडीओ की ओर से बताया गया कि उन्नत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से इस केंद्र का निर्माण किया गया है और इसमें रक्षा अग्नि सेवा के कर्मियों को वास्तविक स्थिति में आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्घाटन भाषण में सिंह ने डीआरडीओ की बधाई दी।

उन्होंने कहा, “आग लगने की किसी भी घटना में कीमती जानमाल का नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए इस प्रशिक्षण केंद्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

सिंह ने राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि विश्व में आग के कारण होने वाली हर पांचवीं मौत भारत में होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड