देश की खबरें | राजनाथ ने बीटीसी में शांतिपूर्ण माहौल के लिए असम सरकार की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बोडोलैंड टेरेटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए असम सरकार की तारीफ की जिसकी परिणति कोकराझार शहर में इस साल एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजन के रूप में हुई है।

कोकराझार, पांच अगस्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बोडोलैंड टेरेटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए असम सरकार की तारीफ की जिसकी परिणति कोकराझार शहर में इस साल एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजन के रूप में हुई है।

इस वर्ष के डूरंड कप के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई की कि टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मैच क्षेत्र के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और अपने राज्य और देश को गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोकराझार और असम को मेरी बधाई। यह सभी के लिए गर्व का क्षण है... मुझे बीटीसी में ऐसा माहौल बनाने के लिए सरकार को बधाई देनी चाहिए कि ऐसे टूर्नामेंट यहां आयोजित किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉल के प्रति जो जुनून पूर्वोत्तर में देखने को मिलता है, वैसा देश के केवल कुछ ही जगहों पर दिखता है। मैंने दूसरों से सुना था कि इस क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति बहुत उत्साह है। अब मुझे यकीन है कि पूर्वोत्तर में दिल तक पहुंचने का रास्ता फुटबॉल से होकर जाता है।’’

एक फुटबॉल खिलाड़ी और एक अच्छे नागरिक के बीच समनता दर्शाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह एक खिलाड़ी पेनाल्टी के प्रावधानों के साथ नियमों से बंधा होता है, उसी तरह एक अच्छे नागरिक को निर्धारित कानूनों का पालन करना होता है।

उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से साबित होता है कि बोडोलैंड में शांति लौट आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां इस तरह के और अधिक खेल आयोजन होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोकराझार में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम नवंबर से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी उपस्थित थे। इस साल डूरंड कप के 132वें संस्करण का आयोजन होगा। कोलकाता स्थित टूर्नामेंट स्थल का उद्घाटन गुरुवार को किया गया, जबकि गुवाहाटी स्थित स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।

इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीम हिस्सा लेंगी जिन्हें छह समूह में विभाजित किया जाएगा। इसमें आईएसएल की सभी 12 टीम हिस्सा लेंगी। पिछले 27 सालों में पहली बार दो विदेशी टीम भी इस साल के टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

फाइनल मुकाबला तीन सितंबर को कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\