देश की खबरें | राजनाथ ने रक्षा मुद्दों को लेकर नवोन्मेषी विचारों के लिये स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता के तहत भारतीय रक्षा क्षेत्र की 11 विशिष्ट चुनौतियों के क्षेत्र में नवप्रवर्तकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को नई सोच और नये विचारों की खोज के साथ आगे आना होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता के तहत भारतीय रक्षा क्षेत्र की 11 विशिष्ट चुनौतियों के क्षेत्र में नवप्रवर्तकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को नई सोच और नये विचारों की खोज के साथ आगे आना होगा।

रक्षा मंत्रालय के यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि इस संबंध में किसी स्टार्ट अप, नवप्रवर्तक या फिर एमएसएमई की खोज को यदि स्वीकार कर लिया जाता है तो उस नवप्रवर्तक को उसका प्रारूप विकसित करने के लिये अनुदान दिया जायेगा।

यह भी पढ़े | Sheikh Sabah al-Ahmad al-Sabah Passes Away: कुवैत के शेख सबाह अल अहमद का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख.

रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर उत्पाद प्रबंधन पद्धति (पीएमए) दिशानिर्देश भी जारी किये। इसके तहत बाजार में उतारने लायक तैयार उत्पाद का नमूना विकसित करने को प्रोत्साहन दिया जायेगा।

वक्तव्य में कहा गया है कि पीएमए दिशानिर्देश के तहत स्टार्टअप प्रतियोगिता विजेता द्वारा उत्पाद विकास की दिशा में हासिल अहम पड़ावों की प्रगति पर नजर रखी जायेगी। यह निगरानी सशस्त्र सेनाओं, आयुध फैक्टरी बोर्ड अथवा रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों की जरूरतों के अनुरूप की जायेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार के लिए बुधवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक.

रक्षा मंत्री ने आईडेक्स4फौजी पहल की भी शुरुआत की। इसके तहत सशस्त्र सेनाओं के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिये अल्पव्ययी नये विचारों को मजबूती दी जायेगी।

सिंह ने कहा कि आईडेक्स4फौजी पहल के तहत उद्मियों को हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जमीनी स्तर के नवप्रर्वतकों के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\