बेंगलुरु, 10 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स और अल्जीरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सईद चानेग्रिहा के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
उन्होंने एयरो इंडिया 2025 के मौके पर जाम्बिया के रक्षा मंत्री एम्ब्रोस लविजी लुफुमा से भी मुलाकात की।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तंजानिया की रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद और जहाज निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की।
इसके अनुसार, दोनों पक्षों ने अप्रैल, 2025 में प्रथम अफ्रीका-भारत समुद्री अभ्यास की सह-मेजबानी का स्वागत किया।
विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि और अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ बैठक से उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के साथ विविध क्षेत्रों में रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ।
जाम्बिया के रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, विशेष रूप से क्षमता निर्माण और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।
एयरो इंडिया का आयोजन यहां 10 से 14 फरवरी 2025 तक किया जा रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY