देश की खबरें | राजीव कुमार ने राजस्थान के डीजीपी कार्यभार संभाला, अपराध को नियंत्रित करने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम यहां पुलिस मुख्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम यहां पुलिस मुख्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के इस अवसर को वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे तथा उनका ध्यान मुख्य रूप से अपराध को नियंत्रित करने और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहेगा।

उन्होंने खुद पर जताए गए विश्वास के लिये मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की दृष्टि से वह राजस्थान को पूरे देश में ‘मॉडल’ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

डीजीपी ने कहा कि हर पुलिस थाने को लोगों के अनुकूल होना चाहिए और पुलिसकर्मियों को नागरिकों के साथ अच्छा आचरण करना चाहिए।

शर्मा ने राजस्थान के डीजीपी उत्कल रंजन साहू का स्थान लिया है। साहू को 10 जून को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उन्होंने उसी दिन पुलिस सेवा से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के रवि प्रकाश मेहरड़ा को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और वे भी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार को डीजीपी पद पर शर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी किया। यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

केंद्रीय लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश के बाद यह नियुक्ति की गई। राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी शर्मा डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और नयी दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में तैनात थे।

शर्मा उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैं और उन्हें पुलिस विभाग और प्रशासन का व्यापक अनुभव है। उन्हें 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

वे कार्यभार संभालने के लिए यहां पुलिस मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों का परिचय लिया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी