देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल तीसरी बार भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल मंगलवार को तीसरी बार इस पद (प्रदेश अध्यक्ष) पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शिमला, एक जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल मंगलवार को तीसरी बार इस पद (प्रदेश अध्यक्ष) पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वह सोमवार को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पार्टी के एकमात्र नेता थे। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय था।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बिंदल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

राज्य विधानसभा में 2002 से 2022 तक बिंदल पांच बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सोलन से तीन और नाहन से दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं।

बिंदल ने 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

उन्हें 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था और वह जनवरी 2020 तक इस पद पर रहे।

हिमाचल में सोमवार को राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और पार्टी महासचिव बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मि धर सूद, पायल वैद्य, राजीव सैजल और संजीव कटवाल को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप, कंगना रनौत और राजीव भारद्वाज तथा राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को राष्ट्रीय परिषद का पदेन सदस्य चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड