देश की खबरें | राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ नौकरशाह राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया।

नयी दिल्ली, एक नवंबर वरिष्ठ नौकरशाह राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया।

केरल काडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी ने साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने से पहले सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 20 अगस्त को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव मनोनीत) के रूप में कार्यभार संभाला था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनकी असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं।’’

सिंह 24 अप्रैल 2023 से 20 अगस्त 2024 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रहे।

इससे पहले वह मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह ने केंद्र सरकार में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन के निदेशक, दिल्ली विकास प्राधिकरण में आयुक्त (भूमि), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी पद शामिल हैं।

उन्होंने केरल सरकार में शहरी विकास सचिव और वित्त सचिव का पद भी संभाला।

सिंह ने आंध्र प्रदेश काडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लिया है जो बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी