देश की खबरें | राजेश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) राजेश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) राजेश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

कुमार ने सुजाता सौनिक का स्थान लिया है, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं।

सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवाएं) वी राधा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के पद पर बने रहेंगे।

राजेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और धाराशिव एवं जलगांव जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

वह 2020 से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें