देश की खबरें | राजे ने गहलोत नीत सरकार पर झालावाड़ की उपेक्षा करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को राज्य की कांग्रेस नीत सरकार पर झालावाड़ इलाके की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में चार साल बाद विकास तो हुआ पर सिर्फ खास मेहमान के लिए।

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को राज्य की कांग्रेस नीत सरकार पर झालावाड़ इलाके की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में चार साल बाद विकास तो हुआ पर सिर्फ खास मेहमान के लिए।

राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के कनवाड़ी गांव में जन आक्रोश रैली को वर्चुअली सम्बोधित कर रही थीं।

राजे ने कहा, ‘‘कांग्रेस नीत राज्य सरकार ने जनता की नहीं, खुद की परवाह की। जनता के लिए नहीं, खुद के लिए काम किया। लोगों को बचाने के बजाय खुद को बचाने में पूरे चार साल लगा दिये।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इस सरकार के खिलाफ यह जन आक्रोश भाजपा और जनता में ही नहीं, खुद कांग्रेस के नेताओं, कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों में भी है।’’

एक बयान के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झालावाड़ की उपेक्षा इसलिए कर रही हैं क्योंकि उनके पुत्र दुष्यंत सिंह यहां से सांसद हैं।

गौरतलब है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' हाल ही में झालावाड़ से गुजरी है। इस पर चुटकी लेते हुए राजे ने कहा, ‘‘हां मौजूदा राज्य सरकार के चार साल बाद दो-चार दिन पहले जरूर यहां की सड़कें चमाचम हो गईं, लेकिन आम जन के लिए नहीं। खास मेहमान के लिए। वे जहां से गुजर रहे हैं, वहां विकास है।’’

वसुंधरा राजे ने आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘आप चिंता न करें अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू