देश की खबरें | राजस्थान: दोस्त को बचाने आये युवक पर चाकू से हमला, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर में बृहस्पतिवार को कुछ युवकों ने कथित तौर पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के अलवर में बृहस्पतिवार को कुछ युवकों ने कथित तौर पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि खिरचगी गांव में बृहस्पतिवार शाम को अमित (21) अपने दोस्त योगेन्द्र (20) के साथ बाइक से जिम जा रहा था, इस दौरान मुनफेद नामक युवक और उसके साथियों ने अमित पर हमला कर दिया और बीच बचाव करने आये योगेन्द्र को चाकू मार दिया।

कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से योगेंद्र को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि योगेन्द्र के पिता ने शुक्रवार को इस संबंध में मुनफेद और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि मुनफेद और उसके अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अमित का उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मुआवजे के लिये सरकार को प्रस्ताव भेजने के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट