देश की खबरें | राजस्थान : जयपुर सहित कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।

जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।

मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, जबकि राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर व बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में इस अवधि में जयपुर कलेक्ट्रेट में सबसे अधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर के नोखा में 84 मिलीमीटर पानी बरसा।

जयपुर में शनिवार तड़के से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे सीकर रोड और जल महल के आसपास कई इलाके जलमग्न नजर आए। कई और निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में शनिवार को भी मानसून सक्रिय रहने और भारी बारिश होने, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि 30-31 जुलाई को राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, एक अगस्त से नया परिसंचरण तंत्र बनने से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में फिर से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

विभाग ने बताया कि दो अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट