देश की खबरें | राजस्थान : बारात लेकर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 11 जून जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है।

रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। सिंह ने कहा कि हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दुल्हन भारती (18) शहडोल के मंडोली गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे और गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान जीतू (33), सुभाष (28), रवि कुमार (17) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक मृतक की पहचान की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,'जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज