देश की खबरें | राजस्थान : दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू की नोक एक महिला के साथ पर कथित दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर, 25 अप्रैल राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू की नोक एक महिला के साथ पर कथित दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में बने चौकीदार के कमरे में रहने वाली महिला के साथ दो बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर कथित दुष्कर्म करने का मामला बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मेघवाल ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात बाइक पर दो बदमाशों ने उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे के सामने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसका पति कहीं गया हुआ था। वह पिछले छह साल से अर्पाटमेंट में बने चौकीदार के कमरे में अपने पति और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहती है।

मेघवाल ने तहरीर के हवाले से बताया कि बदमाशों ने चिल्लाने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे विवाहिता डर गई। इसके बाद दो में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में दोनों युवक वहां से भाग गए।

उन्होने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट