देश की खबरें | राजस्थान : 101 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस की विशेषा शाखा एसओजी ने बांसवाडा जिले में कथित मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर, एक मार्च राजस्थान पुलिस की विशेषा शाखा एसओजी ने बांसवाडा जिले में कथित मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से 101.8 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और 270 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो परवेज खान और सलीम मंसूरी को रविवार की रात गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियो ने शुरुआती पूछताछ में मुम्बई और इन्दौर से मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से मादक पदार्थो की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जब्त किए गये मादक पदार्थ की अनुमानित कीम 1.25 करोड रूपये है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड