देश की खबरें | राजस्थान : साधु बनकर कोटा के एक व्यक्ति को ठगने वाले दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में साधु बनकर एक व्यक्ति से उसके सोने और चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो जालसाजों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोटा, 10 जून राजस्थान के कोटा में साधु बनकर एक व्यक्ति से उसके सोने और चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो जालसाजों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निवासी नवाब नाथ (35) और हरियाणा में पलवल के रहने वाले संजीव नाथ (28) के रूप में हुई।

कोटा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आभूषण और एक शानदार कार बरामद की है।

उन्होंने बताया कि कोटा के कुन्हारी क्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीन जून को एक साधु उसके साथ उसके घर आया और उसने पूजा के माध्यम से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के नाम पर झांसा देकर सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए।

चौधरी ने बताया कि नाथ को हरियाणा में उसके ससुराल से हिरासत में लिया गया। संजीव उसका दूर का रिश्तेदार है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में इसी तरह कम से कम 16 लोगों को धोखा देने की बात स्वीकार की।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा और शेष आभूषण बरामद करने के लिए उन्हें हिरासत में रखा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू