Rajasthan: रणपुर में तेल फैक्ट्री में टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

राजस्थान के कोटा जिले के रणपुर में एक खाद्य तेल कारखाने में टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी और तीन बेहोश हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

कोटा (राजस्थान), 16 मई: राजस्थान के कोटा जिले के रणपुर में एक खाद्य तेल कारखाने में टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी और तीन बेहोश हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

रणपुर सर्कल अधिकारी (सीओ) बलवीर सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब पांच लोग एक टैंक के भीतर घुसकर उसकी सफाई कर रहे थे. टैंक में तेल कारखाने के ‘वाटर फिल्टर प्लांट’ से निकला गंदा पानी जमा होता था. यह भी पढ़ें: Gujarat: पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत, हत्या का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बेहोश हो गए. सीओ ने बताया कि जब सफाई के लिए टैंक के भीतर गए पांच मजदूर तय समय के बाद भी बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद अन्य कर्मियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद सभी को टैंक से बाहर निकाला गया.

उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लोकेश (28) और रामरतन (30) नामक दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य मजदूरों का इलाज जारी है और वे सभी खतरे से बाहर हैं. अधिकारी के मुताबिक, तेल कारखाने के पूरे प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (लापरवाही से मौत) और 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और एससी/एसटी अधिनियम की धारा-तीन के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वहीं, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. उसने बताया कि आगे की जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद ही दोनों मजदूरों की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RPSC RAS Final Result 2026 Out: आरपीएससी आरएएस फाइनल का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर ऐसे देखें नतीजें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड