देश की खबरें | राजस्थान: दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर और सिरोही जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, सात जून राजस्थान के बीकानेर और सिरोही जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीकानेर के लूणकरणसर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि महावीर विश्नोई (25) और सोफिका विश्नोई (19) ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सिंह ने बताया कि महिला शादीशुदा थी, जबकि युवक अविवाहित था।

उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है।’’

इस बीच पुलिस ने बताया कि सिरोही में एक महिला कांस्टेबल इंद्रा मीणा ने मंगलवार रात पुलिस लाइन क्वार्टर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उसने बताया कि इस मामले का पता तब चला, जब सुबह उसका भाई उसके कमरे पर गया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल सिरोही स्थित महिला थाने में तैनात थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड