देश की खबरें | राजस्थान: मंत्रिपरिषद ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई, टीकाकरण पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान मंत्रिपरिषद ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया।

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान मंत्रिपरिषद ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया।

राज्य मंत्रिपरिषद की ऑनलाइन बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई और इसकी रोकथाम के लिए कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण पर बल दिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में बताया गया कि विगत कुछ सप्ताह से लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर लगातार बढ़ रही है। मात्र एक सप्ताह में यह दर 7.61 प्रतिशत से बढ़कर 15.52 प्रतिशत तक यानी दोगुनी हो चुकी है।

बैठक में कहा गया कि इस वायरस से कम आयु के बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं और देश की भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। इसमें कहा गया कि दुनिया के कई देशों में दो साल की आयु तक के बच्चों को टीके लग रहे हैं लेकिन भारत में फिलहाल 15 से 18 साल तक के किशोर वर्ग का टीकाकरण हो रहा है।

बैठक में कहा गया कि चूंकि, भारत के बच्चों में पोषण से संबंधित समस्याएं पहले से ही हैं, इसलिए 12 साल से अधिक आयु के बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू होना चाहिए और केंद्र सरकार को इस संबंध में जल्द फैसला करना चाहिए।

राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राज्य में तीसरी लहर से मुकाबले के लिए तैयारी पूरी है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 94.4 प्रतिशत लोगों को पहली तथा 78 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 56.5 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव आशुतोष ए टी पेडणेकर ने बताया कि बीते सप्ताह में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\