देश की खबरें | राजस्थान: बादल और आंधी चलने से तापमान गिरा, राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धूल भरी आंधी चलने व बादल छाये रहने से शनिवार को राजस्थान में लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर, 21 मई धूल भरी आंधी चलने व बादल छाये रहने से शनिवार को राजस्थान में लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हल्के बादल छाए रहने और धूल भरी तेज हवाएं चलने से राज्य की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में अधिकतम तापमान कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 22-23 मई को एक नये पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान गंगानगर और जैसलमेर में 44.5 डिग्री, बाड़मेर में 44.1 डिग्री, करौली में 43.5 डिग्री, फलौदी में 43.4 डिग्री, कोटा व बूंदी में 43 डिग्री तथा नागौर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें