देश की खबरें | राजस्थान, तेलंगाना चुनाव : उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा सीईसी की बैठक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

नयी दिल्ली, एक नवंबर राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में शामिल हुए।

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए पार्टी ने अभी तक 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान है।

पार्टी ने तेलंगाना चुनाव के लिए अब तक 53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान है।

सीईसी द्वारा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने से पहले, शाह और नड्डा ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ व्यापक बैठकें की हैं।

भाजपा, कांग्रेस शासित राजस्थान में सत्ता में वापसी और बीआरएस शासित तेलंगाना में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस दक्षिण के इस राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने राजस्थान में सात और तेलंगाना चुनाव में तीन सांसदों को मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम सहित पांच राज्यों में सात नवंबर से 30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे कई पर्यवेक्षकों द्वारा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड