देश की खबरें | राजस्थान: जयपुर में बृहस्पतिवार को सहकार एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करेंगे शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यहां सहकार एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करेंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

जयपुर, 16 जुलाई केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यहां सहकार एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करेंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में जयपुर के दादिया गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

बयान में बताया गया कि कार्यक्रम में शाह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरण और सहकारिता की विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रूपये का ऋण वितरित करेंगे।

बयान में बताया कि शाह द्वारा थानों, सशस्त्र बलों के लिए 100 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

कार्यक्रम में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री रोजगार उत्सव के तहत आठ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज