देश की खबरें | राजस्थान : ट्रक और क्रूजर जीप की टक्कर में सात लोगो की मौत, आठ अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक ट्रक और क्रूजर जीप के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक ट्रक और क्रूजर जीप के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिछीवाड़ा के थाना प्रभारी मदनलाल ने कहा कि दुर्घटना दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर सीमा के पास हुई।

उन्होंने कहा कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को डूंगरपुर रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक ने आगे चल रही क्रूजर जीप में टक्कर मार दी, जिससे जीप पलट गई और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव सड़क पर बिखर गए।

पुलिस ने बताया कि वाहन में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

जीप में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया, ‘‘हम डूंगरपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। जैसे ही हमने रतनपुर सीमा पार की, एक ट्रक ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण जीप पलट गई। लोग जीप के अंदर और उसकी छत बैठे थे। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से चार की पहचान धनपाल (24), हेमंत (21), राकेश (25), मुकेश (25) के रूप में हुई। मृतकों में शामिल करीब 14 साल की लड़की और दो अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि जीप में 21 यात्री सवार थे और मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे।

जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री और पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज