देश की खबरें | राजस्थान: स्कूल बस ट्रक से टकराई, दो की मौत, 20 स्कूली बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये।

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान के पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते की और अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गुजरात से राजस्थान भ्रमण के लिए आई स्कूल बस का सुमेरपुर पाली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद व हृदय विदारक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के उत्तम सुविधाओं से युक्त उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं।’’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुजरात से राजस्थान स्कूल टूर पर आई बस का सुमेरपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होना दुखद है। हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिरोही और पाली प्रशासन शीघ्र घायलों की यथासंभव सहायता करते हुए उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए।’’

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुरमेरपुर बाईपास पर गुजरात के महेसाणा से रामदेवरा भ्रमण पर जा रही एक स्कूल बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस सवार प्रकाश (60) और विपुल भाई (25) की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये।

थानाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पर रामदेवरा जा रही बस में स्कूल के बच्चे, अध्यापक, स्टाफ सहित 52 लोग सवार थे।

सिंह ने बताया कि 11 घायल बच्चों को शिवगंज अस्पताल ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से ज़ख्मी नौ बच्चों को सिरोही रेफर किया गया है।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे करवा कर यातायात का सुचारू संचालन शुरू कराया गया।

उन्होंने बताया, “ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये है। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज