खेल की खबरें | राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 147 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जयदेव उनादकट की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया।

मुंबई, 15 अप्रैल जयदेव उनादकट की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट पर 147 रन पर रोक दिया।

उनादकट ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने रन आउट होने से पहले 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा टॉम कुरेन (21) और ललित यादव (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए। रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा।

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनादकट ने पारी के दूसरे ओवर में ही धीमी गेंद पर पृथ्वी साव (02) को बैकवर्ड प्वाइंट पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराके रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (09) ने चेतन सकारिया पर चौका जड़ा लेकिन उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर सैमसन ने उनका बेहतरीन कैच लपका। पंत ने उनादकट पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (08) को अपनी ही गेंद पर लपककर दिल्ली का स्कोर छह ओवर में तीन विकेट पर 36 रन किया।

अगले ओवर में मुस्ताफिजुर ने मार्कस स्टोइनिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर दिल्ली को चौथा झटका दिया।

पंत और पदार्पण कर रहे ललित यादव ने इसके बाद पारी को संभाला। यादव ने आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस पर दो चौकों के साथ खाता खोला। पंत ने राहुल तेवतिया का स्वागत चार चौकों के साथ किया। इस ओवर में 20 रन बने।

पंत ने मुस्ताफिजुर पर चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि पराग के अगले ओवर में तेज रन चुराने की कोशिश में गेंदबाज से सटीक थ्रो पर रन आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके मारे।

दिल्ली के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन मौरिस के इसी ओवर में तेवतिया ने मिड आन से पीछे की ओर दौड़ते हुए यादव (20) का शानदार कैच लपका।

टॉम कुरेन (21) और क्रिस वोक्स (नाबाद 15) ने अंतिम ओवरों में कुछ आकर्षक शॉट खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

HC on Aadhar and Age: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मोटर दुर्घटना दावों में उम्र का विश्वसनीय प्रमाण नहीं है आधार कार्ड; बीमा कंपनियों के दायित्व पर भी स्थिति साफ

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Kannauj School Viral Video: कन्नौज स्कूल वीडियो कांड, पत्नी ने हिडन कैमरे से पकड़ी शिक्षक पति और सहकर्मी की आपत्तिजनक हरकत; दोनों शिक्षक सस्पेंड